बिहार: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से 75% ज्यादा संपत्ति का खुलासा

पटना, बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश सिन्हा के तीन ठिकानों पर कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने 3 फ्लैट, 12 प्लॉट और 19 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं और इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि सिन्हा ने अपनी ज्ञात आय से 1.41 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाई है। एजेंसी के मुताबिक, यह रकम उनकी कुल आय से लगभग 75% ज्यादा है।

by shortkt.com
yesterday
बिहार: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से 75% ज्यादा संपत्ति का खुलासा | ShortKT