बिहार: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया सिपाही, नौकरी मिलते ही प्रेमी के साथ हुई फरार
बिहार के रोहतास में अजय सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी अर्चना भारती सिपाही बनने के बाद अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई है। अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे अजय ने बताया कि वह खुद प्राइवेट नौकरी करते हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपनी पत्नी की कोचिंग और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। अजय का आरोप है कि कॉन्स्टेबल की नौकरी मिलते ही पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।