बिहार: पति की मौत के 5 घंटे बाद पत्नी का निधन, एक साथ उठी बुजुर्ग दंपती की अर्थी
बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। पति की मौत के महज पांच घंटे बाद ही पत्नी ने भी दुनिया छोड़ दी। 85 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे मिथिलेश यादव ने बताया कि बाद में मुंगेर के गंगा घाट पर माता-पिता का अंतिम संस्कार एक साथ संपन्न किया गया।