बिहार: निर्दोषों को डराकर लाखों ऐंठने के आरोप में SHO समेत 4 लोग गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पर निर्दोष लोगों को गलत तरीके से हिरासत में लेने और उन्हें रिहा करने के बदले लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिल राम, चौकीदार महंत यादव, ड्राइवर राकेश कुमार और राजू यादव नामक एक दलाल को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करके अवैध वसूली करने का आरोप है।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार: निर्दोषों को डराकर लाखों ऐंठने के आरोप में SHO समेत 4 लोग गिरफ्तार | ShortKT