बिहार: दाहिने पैर की जगह बाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन, डॉक्टर पर लगा 8 लाख का जुर्माना

सिवान, बिहार के उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इलाज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आने पर डॉक्टर को दोषी माना है। आयोग ने डॉक्टर को आदेश दिया है कि वह पीड़ित मरीज को ₹8 लाख का हर्जाना दे। दरअसल, मरीज के दाहिने पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन डॉक्टर ने गलती से उसके बाएं पैर की सर्जरी कर दी। आयोग ने इस मुआवजे का भुगतान करने के लिए 30 दिनों का समय दिया है।

by shortkt.com
2 hours ago
बिहार: दाहिने पैर की जगह बाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन, डॉक्टर पर लगा 8 लाख का जुर्माना | ShortKT