बिहार: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत

बिहार के भागलपुर में नाथनगर थाना इलाके के फतेहपुर बाइपास पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक पर जा रहे पिता-बेटे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ढाई साल के ऋषव कुमार की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, बुरी तरह घायल पिता रोहित कुमार मंडल ने सिलीगुड़ी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।

by shortkt.com
5 hours ago
बिहार: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत | ShortKT