बिहार: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, मनाली से लौट रहे पति-पत्नी समेत 3 की मौत

बिहार के भोजपुर में एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। चश्मदीदों का कहना है कि कार की गति करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। कार में सवार सभी लोग मनाली से वापस आ रहे थे। दुर्घटना के बाद गाड़ी को काटकर शवों और घायल को बाहर निकाला गया।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, मनाली से लौट रहे पति-पत्नी समेत 3 की मौत | ShortKT