बिहार: जेडीयू नेता की छत पर गिरी आकाशीय बिजली, रील बना रहे बच्चे बाल-बाल बचे

बिहार के गयाजी में जेडीयू के एक स्थानीय नेता के घर पर बिजली गिरने का डरावना वीडियो सामने आया है। रविवार को जब बारिश हो रही थी, तब कुछ बच्चे छत पर रील शूट कर रहे थे, तभी अचानक वहां बिजली गिर गई। इस घटना में छत को तो थोड़ा नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि बच्चे सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

by shortkt.com
5 hours ago
बिहार: जेडीयू नेता की छत पर गिरी आकाशीय बिजली, रील बना रहे बच्चे बाल-बाल बचे | ShortKT