बिहार: चोरी के डर से शख्स ने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को छत पर चढ़ाया
बिहार के गोपालगंज में एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो कार को चोरों से सुरक्षित रखने के लिए उसे क्रेन के जरिए घर की छत पर रखवा दिया। खबरों के अनुसार, वह व्यक्ति विदेश जाने की तैयारी में था और अपनी गाड़ी की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्रेन की सहायता से कार को छत पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के समय और सटीक लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।