बिहार: गंगा में पलटी मज़दूरों से भरी नाव, कटाव रोकने के काम में जुटे थे सभी

भागलपुर, बिहार में गंगा नदी के बीच एक नाव पलट गई। हादसे के बाद कई मज़दूर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कुछ के लापता होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूट गया था, जिससे ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के घर समेत पूरे इलाके में बाढ़ का पानी भर गया था। ये सभी मज़दूर उसी कटाव को रोकने के काम में लगे हुए थे।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार: गंगा में पलटी मज़दूरों से भरी नाव, कटाव रोकने के काम में जुटे थे सभी | ShortKT