बिहार को मिलेगा एक और नैशनल हाईवे, सुपौल-दरभंगा मार्ग को केंद्र की मंज़ूरी

बिहार के सुपौल और दरभंगा के बीच बैरिया मंच तथा मधेपुर से होकर गुजरने वाले एक नए नैशनल हाईवे के निर्माण को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक पत्र जारी किया है। इसमें प्राधिकरण से जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है, ताकि इस प्रोजेक्ट के काम को आगे बढ़ाया जा सके।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार को मिलेगा एक और नैशनल हाईवे, सुपौल-दरभंगा मार्ग को केंद्र की मंज़ूरी | ShortKT