बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, आधुनिक सुविधाओं से होंगे सुसज्जित
केंद्र सरकार ने बिहार के 18 जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और कंप्यूटर लैब के अलावा अटल टिंकरिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि 12 जिलों में इन विद्यालयों के लिए जमीन की व्यवस्था पहले ही पूरी कर ली गई है।