बिहार के आरा में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, मची भगदड़

रविवार सुबह बिहार के आरा स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दिल्ली जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483) के इंजन, एसएलआर और एच-1 कोच पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों कोचों को वापस पटरी पर ला दिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार के आरा में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, मची भगदड़ | ShortKT