बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना 6 साल का आदित्य, जानें कौन है यह बच्चा?
पटना में जारी छात्र प्रदर्शन के दौरान 6 साल के आदित्य नाम के बच्चे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बच्चे ने विरोध प्रदर्शन के बीच सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग उठाई है। आदित्य के पिता मजदूरी करते हैं और उसकी मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। खास बात यह है कि आदित्य अपने स्कूल बैग में हमेशा संविधान की किताब साथ लेकर चलता है।