बिहार: कंधे पर मगरमच्छ उठाकर थाने पहुंचा किसान, वीडियो वायरल

बिहार के एक धान के खेत में अचानक मगरमच्छ निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ का मुंह रस्सी से बांधकर उसे काबू में किया। इसके बाद अमित कुमार नाम के एक किसान ने मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादा और पैदल ही भीमनगर थाने की ओर निकल पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित कर दिया गया।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार: कंधे पर मगरमच्छ उठाकर थाने पहुंचा किसान, वीडियो वायरल | ShortKT