बिहार: ई-रिक्शा चालक के खाते में अचानक आए ₹759 करोड़, पेंशन निकालने गया था बैंक

बिहार के गयाजी में शिव कुमार पटेल नाम के एक ई-रिक्शा चालक को उस समय बड़ा झटका लगा जब उन्होंने अपनी ₹1,100 की वृद्धा पेंशन निकालने के बाद मोबाइल पर बैंक बैलेंस चेक किया। उनके खाते में ₹7,596,951,951.16 यानी करीब ₹759 करोड़ की भारी-भरकम राशि मौजूद थी। इस बारे में शिव कुमार ने बताया, "खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर मैं बुरी तरह डर गया था। मैंने तुरंत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर से बात की और उन्हें इस पूरे मामले की सूचना दी।"

by shortkt.com
5 hours ago
बिहार: ई-रिक्शा चालक के खाते में अचानक आए ₹759 करोड़, पेंशन निकालने गया था बैंक | ShortKT