बिहार: अस्पताल में बत्ती गुल होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का उपचार
बिहार के रोहतास स्थित एक सरकारी अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद डॉक्टरों को इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती मरीजों का इलाज मोबाइल की टॉर्च जलाकर करना पड़ा। अस्पताल में बिजली के बैकअप के लिए जनरेटर और ट्रांसफार्मर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रोहतास के डीएम दीपक मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि एमसीबी ट्रिप होने की वजह से केवल 2 मिनट के लिए बिजली बाधित हुई थी।