बिहार: अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में पहुंचेंगे ₹1,100 पेंशन

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत हर महीने की 10 तारीख को ₹1,100 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (DBT) में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के जरिए कुल 97.84 लाख लोगों को ₹1,423.94 करोड़ की पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा।

by shortkt.com
4 hours ago
बिहार: अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में पहुंचेंगे ₹1,100 पेंशन | ShortKT