बिहारशरीफ: 20 साल के युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप
नालंदा के कमरुद्दीन गंज इलाके में एक जर्जर मकान के नजदीक 20 वर्षीय युवक का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हर्ष कुमार के तौर पर हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि हर्ष के दोस्तों ने 50,000 रुपये लूटने के इरादे से उसे नशीली चीज खिला दी या फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली।