बिश्केक में पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की पहली मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक पहुंचे हैं। वहां उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। फरवरी में ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली आधिकारिक मुलाकात है। इस बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने पीएम मोदी को पश्चिम एशिया में चल रहे ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराया।