बिपाशा बसु का 6 साल बाद अभिनय में लौटना तय, हंसल मेहता की 'बाराबंकी' में आएंगी नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु करीब 6 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो वह हंसल मेहता की आगामी वेब सीरीज 'बाराबंकी' के जरिए पर्दे पर वापसी करेंगी। यह शो पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज़ मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित है। बिपाशा के अलावा इस सीरीज में अभिनेता विशाल जेठवा और सनी कौशल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

by shortkt.com
3 hours ago
बिपाशा बसु का 6 साल बाद अभिनय में लौटना तय, हंसल मेहता की 'बाराबंकी' में आएंगी नजर | ShortKT