बिना OTP के बैंक खाते से पैसे कैसे चोरी हो रहे हैं?
साइबर अपराधी अब OTP मांगे बिना ही लोगों के बैंक खाते साफ कर रहे हैं। इसके लिए वे SIM स्वैप, मैलवेयर युक्त ऐप्स या लिंक और रिमोट एक्सेस ऐप्स के जरिए स्क्रीन शेयरिंग जैसी तकनीकों का सहारा ले रहे हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी भी संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करें और रिमोट एक्सेस से बचें। यदि आपके साथ कोई धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराएं।