बिज़नेसवुमन ने सराहा गन्ने वाले का अनोखा बिज़नेस मॉडल
बिज़नेसवुमन अनन्या नारंग ने लिंक्डइन पर एक गन्ने के ठेले की रेट लिस्ट की तस्वीर साझा की। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "इस शख्स ने यूनिट इकोनॉमिक्स का खेल ज़्यादातर स्टार्टअप फाउंडर्स से भी बेहतर समझ लिया है।" इस रेट लिस्ट के मुताबिक, बिना बर्फ के जूस का दाम ₹30 प्रति ग्लास है, वहीं बर्फ के साथ जूस ₹25 प्रति ग्लास में उपलब्ध है।