'बिग बॉस ओटीटी 2' की पलक पुरसवानी ने रोहन खन्ना संग रचाई शादी, साझा की तस्वीरें

टीवी अभिनेत्री और 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा रहीं पलक पुरसवानी ने 26 जून को तमिलनाडु स्थित ईशा योग सेंटर में अपने बॉयफ्रेंड और मार्केटिंग प्रोफेशनल रोहन खन्ना के साथ विवाह कर लिया है। इस जोड़े ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की झलकियां साझा की हैं। पलक ने पोस्ट में लिखा, "कुछ प्रेम कहानियां किस्मत से बनती हैं... हमारी कहानी महादेव द्वारा चुनी गई है। दो आत्माओं का हमेशा के लिए एक होने तक का सफर।"

by shortkt.com
5 hours ago
'बिग बॉस ओटीटी 2' की पलक पुरसवानी ने रोहन खन्ना संग रचाई शादी, साझा की तस्वीरें | ShortKT