बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, किसान पर फायरिंग का है केस
मध्य प्रदेश के छतरपुर में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। इन पर ज़मीन के एक मामले को लेकर मारपीट और फायरिंग करने का इल्जाम है। आरोप है कि शालिग्राम ने मोती कुशवाहा नाम के एक किसान पर गोली चलाई थी, जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था।