बांग्लादेश: 2 महीने के बच्चे का पैर मरोड़ने की कोशिश, वीडियो वायरल
बांग्लादेश के नरसिंहदी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने 2 महीने के भतीजे का पैर तोड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले हुए एक पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग गई। बच्चे की मां ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।