बांग्लादेश: सैन्य अभ्यास में चीनी टैंक में धमाका, दो जवानों की मौत
बांग्लादेश के चटगांव में बुधवार को सेना के फायरिंग ड्रिल के दौरान एक टैंक में विस्फोट हो गया, जिसमें दो सैनिकों की जान चली गई। इस घटना में कुछ अन्य सैन्य अधिकारी भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, जिस टैंक में यह धमाका हुआ, वह चीन में निर्मित 'टाइप 59' मॉडल का टैंक था।