बांग्लादेश में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताने पर विवाद, भारतीय राजनयिक ने दर्ज कराया विरोध
ढाका में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाने से विवाद पैदा हो गया। इस पर भारतीय राजनयिक पूजा कुमारी झा ने मंच से ही कड़ी आपत्ति जताई। भारत के कड़े रुख के बाद बांग्लादेश ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उस नक्शे का प्रयोग केवल सांकेतिक उद्देश्य से किया गया था।