बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति नाजुक: बैंकों का NPA ₹4.54 लाख करोड़ के पार, दुनिया में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन
बांग्लादेश बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 तक देश के बैंकों का फंसा हुआ कर्ज (NPA) बढ़कर 5.89 लाख करोड़ टका यानी करीब ₹4.54 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा कुल कर्ज का 32.26% हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकिंग ढांचे की कमजोरी और राजनीतिक दखलअंदाजी की वजह से NPA के मामले में बांग्लादेश अब यूक्रेन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बदतर देश बन गया है।