बांग्लादेश का पाकिस्तान जैसा बनना भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय: शेख हसीना के बेटे
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे वाजेद जॉय ने बुधवार को दावा किया कि बांग्लादेश में आईएसआई को पूरी आजादी मिल गई है और देश एक और पाकिस्तान में तब्दील हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारत के लिए काफी चिंताजनक होनी चाहिए। जॉय के अनुसार, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और यह वैश्विक शांति के लिए भी एक बड़ा खतरा साबित होगा।