बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इन तीनों सीटों के चुनाव परिणाम 3 अगस्त को जारी किए जाएंगे।