बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक बांकीपुर में 34.30% और दतिया में 71.44% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन चुनावों के परिणाम 3 अगस्त को जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई थी, जिस पर यह उपचुनाव कराया गया है।