बहामास में फ्लेमिंगो एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की गई जान
शुक्रवार को बहामास के नॉर्थ एंड्रॉस इलाके में फ्लेमिंगो एयर का एक सेसना 402 विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे के तुरंत बाद एक यात्री जीवित बचा था, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद सरकार ने फ्लेमिंगो एयर के उड़ान संचालन प्रमाण पत्र (ऑपरेटिंग सर्टिफिकेट) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।