बलूच विद्रोहियों ने बुलडोज़र से तोड़ा पुल, पाकिस्तान का रास्ता किया बंद

स्वघोषित बलूचिस्तान के विद्रोहियों ने खरान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पुल को बुलडोज़र की मदद से गिरा दिया है। इस कार्रवाई के चलते सड़क मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है और खनिजों से भरे वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है। विद्रोही गुट का कहना है कि इसी रास्ते का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान के संसाधनों को लूटकर कराची ले जाती थी। खास बात यह है कि इस काम के लिए विद्रोहियों ने किसी भी विस्फोटक या बम का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि केवल बुलडोज़र और भारी मशीनों के जरिए इस पुल को ध्वस्त कर दिया।

by shortkt.com
5 hours ago
बलूच विद्रोहियों ने बुलडोज़र से तोड़ा पुल, पाकिस्तान का रास्ता किया बंद | ShortKT