बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 9 जवानों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस पोस्ट को आतंकियों ने निशाना बनाया है। इस हमले में दो उच्च अधिकारियों सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों की जान चली गई है, जबकि 5 अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार रात से ही सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। खबरों के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।