बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हवाई हमला, रात के अंधेरे में बमबारी से 30 से अधिक लोगों की मौत
बुधवार को बलोच नेता मीर यार बलोच ने जानकारी दी कि बलूचिस्तान के सोराब जिले में बीती रात पाकिस्तानी सेना ने फाइटर जेट्स के जरिए बम बरसाए। इस हमले में 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। इस नरसंहार के वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया बलूच लोगों के इस कत्लेआम को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती।