बलूचिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर भारत के रुख से क्यों गदगद हुए बलोच?
11 अगस्त को बलूचिस्तान ने अपना स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के उस स्टैंड की सराहना की, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और अन्य इलाकों में मानवाधिकार उल्लंघन के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने की बात कही गई थी। बलूचिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानवाधिकारों की कोई सरहद नहीं होती।