बर्थडे पर बच्ची को मिला अनोखा सरप्राइज, गिफ्ट्स की कतार देख खुशी से झूम उठी
एक नन्हीं बच्ची के जन्मदिन का सरप्राइज वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उसके परिवार ने घर के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक फूलों, रिबन और ढेर सारे उपहारों से सजावट की थी। जैसे-जैसे बच्ची घर के अंदर कदम बढ़ाती है, उसे एक-एक करके कई तोहफे मिलते हैं। इस खास सरप्राइज को पाकर बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।