बरेली: 3 महीने के शिशु के पेट से निकला 8 हफ्ते का भ्रूण, सर्जरी में मिले बाल और हड्डियां

उत्तर प्रदेश के बरेली में डॉक्टरों ने एक कठिन ऑपरेशन के जरिए 3 महीने के एक बच्चे के पेट से 8 हफ्ते का भ्रूण निकाला है। करीब 60 ग्राम वजन वाले इस भ्रूण को बाहर निकालने में डॉक्टरों को 2 घंटे का समय लगा। चिकित्सा विज्ञान में इस बेहद दुर्लभ मामले को 'फीटस इन फीटू' कहा जाता है। बच्चा लगातार उल्टी कर रहा था और उसके पेट में एक गांठ जैसी चीज महसूस हो रही थी। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड में भ्रूण के अंदर बाल, हड्डियां और उंगलियां साफ दिखाई दीं।

by shortkt.com
5 hours ago
बरेली: 3 महीने के शिशु के पेट से निकला 8 हफ्ते का भ्रूण, सर्जरी में मिले बाल और हड्डियां | ShortKT