बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी: निलंबित कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पीटीआई ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन में कथित गड़बड़ी को लेकर निलंबित किए गए कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रमोद नौटियाल श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी हैं। गौरतलब है कि मंदिर समिति द्वारा गठित चार सदस्यों की समिति को शुरुआती जांच में गड़बड़ी के सबूत मिले थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

by shortkt.com
3 hours ago
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी: निलंबित कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर | ShortKT