बड़ों के पैर छूने की रीत पर स्टार्टअप सीईओ ने खड़े किए सवाल, बोले- उम्र का बढ़ना कामयाबी नहीं

स्टार्टअप 'नॉटडेटिंग' के को-फाउंडर और सीईओ जसवीर सिंह ने बड़ों के पैर छूने की प्रथा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है, जिससे नई बहस शुरू हो गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "यह सम्मान देने का तरीका नहीं बल्कि एक सामाजिक दबाव है। केवल उम्र का बढ़ना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। सिर्फ किसी के रिश्तेदार, अंकल-आंटी होने या किसी खास धार्मिक पहचान से कोई सम्मान का पात्र नहीं बन जाता।" उन्होंने आगे कहा कि पैर केवल उन्हीं लोगों के छूने चाहिए जिन्होंने अपने ज्ञान, चरित्र, बुद्धिमानी और ईमानदारी से लोगों के बीच सम्मान कमाया हो, न कि सिर्फ उम्र के आधार पर।

by shortkt.com
11 hours ago
बड़ों के पैर छूने की रीत पर स्टार्टअप सीईओ ने खड़े किए सवाल, बोले- उम्र का बढ़ना कामयाबी नहीं | ShortKT