बडगाम मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, दूसरे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने एक साझा ऑपरेशन के तहत हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी के पास से एक राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान मिला है। यह कार्रवाई सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की श्रीनगर यूनिट ने गुप्त सूचना मिलने के बाद की। फिलहाल, पीर पंजाल रेंज में दूसरे आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।