बजट 2027-28 की तैयारी का आगाज, मंत्रालयों को मिला सर्कुलर
केंद्र सरकार ने यूनियन बजट 2027-28 की कवायद शुरू कर दी है। आर्थिक मामलों के विभाग के बजट प्रभाग ने इस संबंध में सभी सरकारी मंत्रालयों और विभागों को सर्कुलर भेज दिया है। इन विभागों को वित्त वर्ष 2026-27 के संशोधित अनुमान और 2027-28 के लिए बजट अनुमान तैयार कर जमा करने होंगे। अपनी वित्तीय आवश्यकताओं की जानकारी 6 अक्टूबर तक UBIS पोर्टल पर दर्ज करनी होगी, वहीं बजट से पहले की बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी।