बच्चे के प्राइवेट पार्ट को चूमना पॉक्सो कानून में 'पेनिट्रेटिव सेक्शुअल असॉल्ट' है: हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने पॉक्सो अधिनियम के तहत एक 61 वर्षीय व्यक्ति को मिली सजा को सही ठहराया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी बच्चे के निजी अंगों को मुंह से छूना या चूमना 'पेनिट्रेटिव सेक्शुअल असॉल्ट' की श्रेणी में आता है। आरोपी ने 14 साल के एक लड़के को नशीले पदार्थ और शराब देकर दो बार उसका यौन शोषण किया था। इस मामले में दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

by shortkt.com
4 hours ago
बच्चे के प्राइवेट पार्ट को चूमना पॉक्सो कानून में 'पेनिट्रेटिव सेक्शुअल असॉल्ट' है: हाईकोर्ट | ShortKT