बचपन में हाथ गंवाने वाले दिलीप गावित ने CWG में जीता गोल्ड, ट्रैक पर किया कमाल
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पैरा एथलेटिक्स इवेंट में पुरुषों की 100 मीटर टी47 रेस में गोल्ड मेडल हासिल कर दिलीप महादु गावित ने नया इतिहास बनाया है। दिलीप महाराष्ट्र के नासिक जिले के तोरण डोंगरी गांव के रहने वाले हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे दिलीप के साथ 5 साल की उम्र में एक हादसा हुआ था, जब वे पेड़ से गिर गए थे। चोट के बाद हुए संक्रमण के कारण उन्हें अपना एक हाथ गंवाना पड़ा था।