बख्तियारपुर का नाम बदलकर 'नीतीशपुर' करने की मांग, बिहार के मंत्री ने दिया सुझाव

बिहार सरकार के मंत्री और जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मस्थान 'बख्तियारपुर' का नाम बदलकर 'नीतीशपुर' रखने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने यह सुझाव उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष पेश किया। इस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि किसी जगह का नाम बदलना सिर्फ एक बदलाव नहीं है, बल्कि यह उस स्थान के इतिहास, वहां की मिट्टी के गौरव और लोगों की भावनाओं को सम्मान देने जैसा है।

by shortkt.com
5 hours ago
बख्तियारपुर का नाम बदलकर 'नीतीशपुर' करने की मांग, बिहार के मंत्री ने दिया सुझाव | ShortKT