बक्सर के शिवनाथ सिंह: नंगे पैर दौड़कर ओलिंपिक में रचा इतिहास, 48 साल तक कायम रहा उनका राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड
विश्व ओलिंपिक दिवस पर बक्सर के महान धावक शिवनाथ सिंह को याद किया गया। उन्होंने 1976 के मोंट्रीआल ओलिंपिक में नंगे पैर दौड़कर 11वां स्थान हासिल किया, जो आज भी भारतीय मैराथन धावक का सर्वश्रेष्ठ ओलिंपिक प्रदर्शन है। 1978 में जालंधर में बनाया उनका 2 घंटे 12 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 48 साल तक अटूट रहा। अब बक्सर में बन रहे स्टेडियम का नाम उनके नाम पर करने की मांग हो रही है।