बंटवारे के बाद भी भारत ने की थी पाकिस्तान की मदद, एक साल तक आरबीआई ने छापे थे वहां के नोट

साल 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद करीब एक साल तक भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने पाकिस्तान के लिए मुद्रा छापने का काम किया था। उस समय पाकिस्तान के पास न तो अपना कोई केंद्रीय बैंक था और न ही नोट छापने की कोई सुविधा मौजूद थी। इस वजह से आरबीआई ने ही दोनों देशों के लिए सेंट्रल बैंक की जिम्मेदारी संभाली थी। आरबीआई द्वारा जारी किए गए उन पाकिस्तानी नोटों पर दोनों देशों की सरकारों का नाम दर्ज होता था।

by shortkt.com
3 hours ago
बंटवारे के बाद भी भारत ने की थी पाकिस्तान की मदद, एक साल तक आरबीआई ने छापे थे वहां के नोट | ShortKT