बंगाल में रहना है तो 'वंदे मातरम' गाना ही होगा: सुवेंदु अधिकारी
जाधवपुर यूनिवर्सिटी में तिरंगा न फहराए जाने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रवाद से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पश्चिम बंगाल में रहना है, तो 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य है। सुवेंदु ने यह भी आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अधिकारियों को कैंपस में प्रवेश करने से रोका और वहां CCTV कैमरे लगाने की इजाजत भी नहीं दी।