बंगाल की खाड़ी में मछुआरों के जाल में फंसी 500 साल पुरानी प्रतिमा
पुद्दुचेरी में समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को बंगाल की खाड़ी से 500 साल पुरानी एक मूर्ति प्राप्त हुई है। यह प्राचीन प्रतिमा उनके जाल में उलझकर बाहर आई। अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या यह मूर्ति श्रीलंका ले जाते समय समुद्र में गिर गई थी या फिर तस्करों ने डर के कारण इसे पानी में फेंक दिया था।